[27/10, 10:59] null: 📚 *CBSE News: सीबीएसई ने बदल दिया पूरा पैटर्न, अब प्राइमरी के बच्चों को करना होगा ये काम*
अगर आप रटकर पढ़ाई करने के आदी हैं तो सावधान हो जाइए!
नई शिक्षा नीति 2020 को लागू करने के लिए CBSE ने टीचिंग मॉड्यूल में बड़ा बदलाव किया है. अब बच्चों को कंसेप्ट समझकर सीखने पर जोर दिया जाएगा, न कि रटने पर.
[27/10, 11:06] null: देश की राजधानी दिल्ली सुबह-सुबह एक बार दिल्ली पुलिस की गोलियों से गूंज उठी। दिल्ली में दो अलग-अलग जगहों पर पुलिस ने दो बदमाशों को एनकाउंटर के बाद दबोचा है। राजौरी गार्डन इलाके में दिल्ली पुलिस और एक बदमाश के बीच हुई गोलीबारी में बदमाश घायल हो गया। दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी दी है.
वहीं दूसरी तरफ अमर कॉलोनी में दिल्ली पुलिस और हत्या के प्रयास के एक मामले में वांछित अपराधी के बीच गोलीबारी हुई। मुठभेड़ के बाद अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया.
[27/10, 12:07] null: Pakistan news: रात के अंधेरे में पाकिस्तान ने जम्मू के बॉर्डर पर फेंके बैग, फिर BSF ने किया जबरदस्त ऑपरेशन
Pakistan news: जम्मू बॉर्डर पर पाकिस्तान की तरफ से भेजे गए ड्रोन से दो बैग गिरे जिनमें 5.3 किलो हेरोइन थी. बीएसएफ और पुलिस ने सर्च ऑपरेशन में यह खेप बरामद की. हेरोइन की कीमत 25 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई गई है.
[27/10, 12:12] null: *'इंडिया वापस जाओ...', ब्रिटेन में नस्लीय टिप्पणी कर हमलावरों ने भारतीय मूल की युवती का किया दुष्कर्म*
_ब्रिटेन में भारतीय मूल की महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जारी कर संदिग्ध की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस इसे नस्लीय हमला मान रही है।_
[27/10, 12:12] null: *'आपके देश की इमेज विदेश में खराब हो रही है', आवारा कुत्तों के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने किसे लगाई लताड़?*
_सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों के मामले में पश्चिम बंगाल और तेलंगाना को छोड़कर सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को हलफनामा दाखिल न करने पर तलब किया है। कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए कहा कि सिर्फ कुछ राज्यों ने ही अनुपालन हलफनामा दाखिल किया है।_
[27/10, 12:13] null: *AI से भारी मिस्टेक हो गया...चिप्स के पैकेट को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने समझा बंदूक; फिर जो हुआ...*
_मैरीलैंड के एक स्कूल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम ने एक छात्र के हाथ में चिप्स के पैकेट को बंदूक समझ लिया। जिसके बाद पुलिस ने छात्र को हिरासत में ले लिया। बाद में पता चला कि वह चिप्स का पैकेट था, जिसके बाद स्कूल प्रशासन ने छात्र से माफी मांगी।_
[27/10, 13:01] null: अमेरिकी नेवी का हेलीकॉप्टर और फाइटर जेट दक्षिण चीन सागर में क्रैश, मचा हड़कं
[27/10, 17:02] null: *कुरुक्षेत्र में 9 करोड़ के झोटे युवराज की मौत:* 6 फीट लंबा था; 80 लाख तक सालाना कमाई, सीमन से 2 लाख कटड़े-कटड़ी पैदा हुईं
[27/10, 20:13] null: *🚨 बहादुरगढ़ के एसीपी दिनेश कुमार से छीना ट्रैफिक का चार्ज*
*बहादुरगढ़ में ट्रैफिक एसीपी पद पर तैनात दिनेश कुमार को अब झज्जर पुलिस मुख्यालय में अटैच किया गया है। दिल्ली एसिड अटैक केस में नया मोड़... लड़की के पिता का कुबूलनामा- आरोपी जितेंद्र को फंसाने के लिए रची थी साजिश
Delhi Acid Attack Case: 26 अक्टूबर को दिल्ली में सामने आए एसिड अटैक केस ने अब नया मोड़ ले लिया है. पुलिस जांच में पीड़िता के बयानों और तकनीकी साक्ष्यों में कई विरोधाभास मिले हैं.
[28/10, 10:35] null: 🚩28 अक्टूबर 2025,मंगलवार
```कार्तिक शुक्ल पक्ष षष्ठी,विक्रम सम्वत 2082```
[28/10, 10:43] null: आयुष्मान
निजी अस्पतालों में नहीं होंगे घुटना ट्रांसप्लांट समेत ये 11 ऑपरेशन, दूसरी बार हरियाणा सरकार का झटका
[28/10, 11:36] null: लद्दाख में चीन से लगने वाली सीमा के आख़िरी गांवों में लगा 4G टावर , सालों से थी ग्रामीणों की माँग. ग्रामीणों ने माँग पूरी होते ही किया शुक्रिया
[28/10, 11:50] null: *जयपुर- हाईटेंशन लाइन से बस में आग, कई सिलेंडर फटे:* 2 की मौत, 10 से ज्यादा झुलसे; देश में 15 दिन में 5वां बड़ा बस हादसा
[28/10, 11:51] null: *जमैका से टकराएगा 2025 का सबसे ताकतवर तूफान मेलिसा:* 282 kmph की रफ्तार से चल रही हवाएं, अब तक 7 की मौत
[28/10, 11:54] null: *पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के आस्ट्रेलिया कॉन्सर्ट में विवाद:* सिख युवकों को धार्मिक प्रतीक किरपाण पहनने पर एंट्री से रोका; नाराज फैंस ने शो छोड़ा
[28/10, 11:56] null: भारत की तीनों सेनाओं की ओर से 30 अक्टूबर से पश्चिमी सीमा पर शुरू हो रहे 'त्रिशूल' युद्धाभ्यास से पहले पाकिस्तानी सेना में हड़कंप मच गई है। भारत की ओर से पहले ही 'त्रिशूल' युद्धाभ्यास के लिए 'नोटम'(notice to air missions-NOTAM) जारी किया गया है.
लेकिन, पाकिस्तान इस युद्धाभ्यास को लेकर इतनी दहशत में कि उसने 'नोटम' का दायरा लगभग पूरे मुल्क के हवाई क्षेत्र में बढ़ा दिया है। इसकी वजह से करीब-करीब पूरे पाकिस्तान का एयरस्पेस बंद हो चुका है। पाकिस्तान की ओर से यह कदम उसकी नौ सेना के प्रमुख के सर क्रीक क्षेत्र के दौरे के बाद उठाया गया है.
[28/10, 11:57] null: अमेज़न जल्द ही 30,000 से ज़्यादा कर्मचारियों की छंटनी शुरू करेगा। प्रक्रिया मंगलवार से शुरू होगी।
दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अमेज़न ने तीन साल बाद एक बार फिर छंटनी की तैयारी कर ली है. कंपनी बाकायदा लेटर भेजकर इस बारे में कर्मचारियों को अवगत भी करा दिया है. इस बार अमेजन 30 हजार से ज्यादा कॉरपोरेट जॉब घटाने की तैयारी कर रही है.
[28/10, 11:58] null: लखीमपुर खीरी में CM योगी ने मुस्तफाबाद का नाम बदलकर ‘कबीरधाम’ करने की घोषणा की। उन्होंने कहा, यह जगह संत कबीर की विरासत से जुड़ी है।
[28/10, 11:58] null: अक्टूबर 2024 में पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने निराशा व्यक्त की है। उन्होंने स्वीकार किया कि राज्य का दर्जा बहाल होने को लेकर उनका आशावाद कम होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैं पहले दिन से ही राज्य का दर्जा बहाल होने को लेकर आशान्वित था। अब, उम्मीद कम हो गई है.
आप हमें जितना लंबा इंतज़ार करवाएगे और राज्य का दर्जा मिलने में देरी करेंगे, हमारी उम्मीद उतनी ही कम होती जाएगी.
[28/10, 11:58] null: भारत ने अक्टूबर में अमेरिका से तेल का आयात बढ़ा दिया है। यह 2022 के बाद से सबसे ज्यादा है। लेकिन यह कोई बड़ी बदलाव की वजह से नहीं हुआ है। बल्कि भारतीय रिफाइनरियों ने सस्ते दाम देखकर यह खरीद की है। हालांकि रूस अब भी भारत का सबसे बड़ा सप्लायर बना हुआ है.
अमेरिका भारत पर रूस से कच्चे तेल की खरीदारी कम करने के लिए दबाव बना रहा है। उसने रूस से तेल खरीदने के लिए भारत पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगा रखा है।
[28/10, 11:59] null: BSNL हर घर में इंटरनेट पहुंचाने के लिए एक ऑफर लेकर लाया है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी अपनी सिल्वर जुबली मना रही है। इस खास मौके पर कंपनी अपने यूजर्स को लुभाने के लिए और नए ग्राहक बनाने के लिए अच्छे-अच्छे ऑफर लेकर आई है। BSNL अपनी ब्रॉडबैंड सर्विस फाइबर का ऐसा प्लान ऑफर कर रही है, जिसमें 700 रुपये से कम में 2500GB हाई स्पीड इंटरनेट मिल रहा है। इतना ही नहीं, प्लान में कई ओटीटी का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है। इस प्लान के साथ यूजर्स अपने घर में 75 mbps तक की स्पीड पर इंटरनेट चला सकते हैं। कंपनी ने ट्वीट करके इस ऑफर की जानकारी दी है।